जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना अमराहट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त देशराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ब्लेड से हमला कर जान से मारने की नीयत से वार किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम करियापुर से अभियुक्त को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।