रामपुर मथुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत खानेवा मितौरा में जल जीवन मिशन के तहत बने पंप हाउस पर एक ग्रामीण परिवार द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। परिवार पंप हाउस में पूरे घर की तरह रह रहा है और जमीन को अपनी बताकर दावा कर रहा है। जबकि गाटा संख्या 778, रकबा 0.134 नवीन पर वर्षों पहले पंप हाउस का निर्माण हो चुका है।