हरदोई: जमुनिया तिराहे के पास दो बाइकों की टक्कर में 2 मौसेरे भाइयों समेत 3 लोग घायल, एक की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Mar 31, 2026 हरदोई में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी 25 वर्षीय पंकज कश्यप अपने मौसेरे भाई अरविंद के साथ बाइक से सुबह गेहूं की कटाई करने खेत जा रहे थे।