बेनीपुर: बहेड़ा थाना पुलिस शराब मामले में गिरफ्तार दो लोगों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
एसएचओ चंद्रकांत गोड़ी ने बताया कि शराब कांड के अभियुक्त मैनेजर सहनी को जौघट्टा गांव से गिरफ्तार किया गया तथा सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वही धरौड़ा से 10 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार दुर्गा सहनी को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सभी प्रक्रिया पूरी की गई है।