बेनीपुर: लोजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समसूल होदा भोला ने की समर्थकों के साथ बैठक में लिए गए कई निर्णय
लोजपा (आर) के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समसूल होदा भोला ने अपने समर्थकों के साथ बेनीपुर में विशेष बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने आगे की रणनीति तय करने के लिए श्री होदा को मनोनीत किया है। श्री होदा 25 जून को प्राथमिक सदस्यता के साथ प्रखंड अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। बैठक में दर्जनों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।