देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पास एक कार का एक्सीडेंट, तीन लोग घायल, दून अस्पताल में भर्ती
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया.पुलिस के मुताबिक कुठालगेट से आगे शिव मंदिर के पास एक कार का एक्सीडेंट हुआ है. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना पर तत्काल राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया.कार सवार राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले हैं.