बरही: धनवार पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कल, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने दी जानकारी
बरही प्रखंड के धनवार पंचायत में कल आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक सीधे पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।