डिबाई: डिबाई के जिरोली के निकट ट्रक और स्कूली बस की भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक स्कूली छात्र-छात्रा सहित चालक घायल
शनिवार की सुबह कोहरे में जरौली के निकट स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक स्कूली छात्र सहित बस का चालक घायल हो गया। वहीं, एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम दीपक कुमार पाल ने छात्रों का हाल जाना है।