पुष्पराजगढ़: मां नर्मदा जन्मोत्सव पर अमरकंटक में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
शनिवार 2:00 बजे पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर नर्मदा मंदिर प्रांगण से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें साधु संत सहित स्थानीय नगर वासी एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए जहां मां नर्मदा की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका अभिनंदन किया गया इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र और नृत्य से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।