गाज़ियाबाद: लोहिया नगर में दिनदहाड़े महिला पर चाकू से किया गया हमला, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित लोहिया नगर में दिनदहाड़े एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस दौरान महिला घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।