लाडपुरा: राखी के त्योहार पर सरकार के रोडवेज में महिलाओं की फ्री यात्रा के लिए बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, निगम ने चलाई अतिरिक्त बसें
Ladpura, Kota | Aug 9, 2025 राजस्थान सरकार द्वारा रोडवेज में महिलाओं को 9 व 10 अगस्त को फ्री यात्रा का तोहफा देने पर शनिवार सुबह 11 बजे नयापुरा बस स्टैंड पर महिला यात्रियों की जबरदस्त भीड़ बसों में देखने को मिली। वही कोटा रोडवेज़ निगम द्वारा सभी प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया गया। राखी के त्योहार पर राजस्थान सरकार ने 2 दिन तक महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा करने की