बरेली: बरेली पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिया बड़ा बयान पूरे देश ने2024में नरेंद्र मोदी को PM बनाने का मन बना लिया है
बरेली पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा कार्यालय पर एक बड़ा बयान दिया है।कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2024 में देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने का मन बना लिया है। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आलमपुर जाफराबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है।