भभुआ: खुरमाबाद के पास खड़ी ट्रक में दूसरी ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और सहचालक घायल, सदर से रेफर
Bhabua, Kaimur | Dec 14, 2025 खुरमाबाद के पास खड़ी ट्रक में दूसरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की सुबह 8 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक झारखंड के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद निवासी रामेश्वर राय के 31 वर्षीय पुत्र साधू राय चालक बताया गया जबकि दूसरा सहचालक उसी गांव के मुनेश्वर महतो के 49 वर्षीय पुत्र अरुण महतो है।