खपुरा मोड़ के समीप से गायब हुए एक किशोर को घोसी पुलिस ने भारथू बेलदारी गांव के समीप से बरामद किया है। बता दें कि वह किशोर घुरनबिगहा गांव का रहने वाला बताया जाता है जो खपुरा मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता था और छुट्टी होने पर वह घर जाने के लिए सड़क पर आया था।