गोहपारु: उचेहरा गांव में हुई मारपीट को लेकर गोहपारु थाने में केस दर्ज, पुलिस ने बुधवार को दी जानकारी
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी दीनदयाल सिंह ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी मुकेश बैगा के द्वारा घर के बारी में घुसकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।