कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद पंचायत पलेरा अंतर्गत ग्राम टौरिया में रात्रि जनचौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना। आज दिनांक 14 जनवरी दिन बुधवार रात्रि करीब 8 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम पंचायत टौरिया में आयोजित रात्रि जन चौपाल में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ग्रामीणजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना