राठीखेड़ा में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्टरी के विरोध में 11 फरवरी को तलवाड़ा झील में होने वाली महापंचायत के मद्देनजर सोमवार को टिब्बी थाने में सीएलजी बैठक हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीणा व एएसपी अरविन्द कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन किसानों से वार्ता के लिए 24 घंटे तत्पर है।