गोपालगंज: गोपालगंज में 15 दिनों में मानदेय नहीं मिला तो बंद होगा नलजल: जिलाध्यक्ष, बिहार राज्य अनुरक्षक संघ
गोपालगंज में नल जल योजना के अनुरक्षकों ने आंदोलन करने की रणनीति बनाई है।आज बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे अनुरक्षकों ने प्रभारी डीएम कुमार निशांत विवेक को मांग पत्र सौंपकर मानदेय भुगतान की गुहार लगाई है। अनुरक्षकों ने कहा कि 2018 से बकाया मानदेय का भुगतान 15 दिनों में नहीं होने पर अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन किया जाएगा।