रामपुर: खोद के चौराहे पर डीजल लेकर लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया शव का पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Jun 24, 2025 मंगलवार को सुबह नौ बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के ग्राम खोद का मंझरा निवासी भगवत सरन किसान थे। सोमवार को शाम सवा छह बजे के आसपास पैदल डीज़ल लेकर वापस लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पुलिस भी घटना स्थल पहुँच गई और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।