गिरिडीह: सामाजिक अधिकार कार्यकर्ता ने झारखंड में बंद पड़े “मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र” को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई
झारखंड में वर्षों से बंद पड़े “मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र” को दोबारा शुरू करने की मांग कुटिया रोड़ निवासी सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने उठाई है। रविवार को 2 बजे इन्होंने इसकी जानकारी दी।बताया गया कि इन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इसे शीघ्र चालू करने का अनुरोध किया है।