सेवराई: रेवतीपुर में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, धूप में खड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग बेहोश, उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए
रेवतीपुर क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत खुलकर सामने आने लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच स्थानीय स्तर पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होती दिख रही है। हालात ऐसे हैं कि गैस एजेंसियों के गोदामों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।