बाहरी जिला के स्पेशल स्टॉफ की पुलिस टीम ने रोहिणी थाना में दर्ज 6 साल पुराने एक मामले में वांटेड चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है। यह बुराड़ी इलाके का रहने वाला है। इस आरोपी को रोहिणी कोर्ट ने भी भगोड़ा घोषित कर दिया था। यह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लोकेशन चेंज कर रहा था।