बदायूं: कंचनपुर गांव में जगह के रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने लाठी डंडा मारकर एक युवक को घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 8, 2024 बदायूं के अलापुर क्षेत्र के कंचनपुर गांव में विजय और उसका चचेरा भाई पड़ोस में रहते हैं। मुकेश ने कुछ दिन पहले हिस्से की जगह बेच दी थी और विजय के एक कमरे पर भी कब्जा कर लिया था। विजय ने आज मुकेश से अपनी जगह के रुपए व कमरा खाली करने के लिए कहा तो इसी बात से क्षुब्ध होकर मुकेश व उसकी साली रूबी और साले अजय ने लाठी डंडे से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।