माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हाई सेकंडरी परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल मुक्त बनाने के लिए इस बार हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पहली बार 37 परीक्षा केंद्र पर मोबाइल जैमर लगाए गए हैं। जिससे परीक्षा केदो के भीतर और आसपास मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह बाधित रहेगा। यह व्यवस्था नीट, यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर की गई है।