जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो अपराध रोकना बड़ी चुनौती होती है। पन्ना पुलिस ने नागौद-खजुराहो रेलवे प्रोजेक्ट में हुई 15 लाख की चोरी का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर ने ही स्टोर रूम से केबल और पाइप पार किए थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कारोबारी को भी दबोच लिया है।"