नई सब्जी मंडी में रविवार शाम 4 बजे को सैनी व्यापार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इस दौरान कजोड़मल सैनी को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। नवीन कार्यकारिणी में लोकेश कुमार सैनी को उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार सैनी को मंत्री और गोकुल प्रसाद सैनी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नाथूलाल सैनी को मुख्य संरक्षक का पदभार सौंपा गया।