बौंसी बाजार में शुक्रवार करीब 12 बजे एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। जिसमें बुजुर्ग महिला जख्मी होकर सड़क पर ही गिर पड़ी। महिला की पहचान चुनरी देवी के रूप में हुई। जख्मी अवस्था में बुजुर्ग महिला को कुछ जागरूक लोगों के द्वारा टोटो गाड़ी से इलाज के लिये रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां वृद्ध महिला का उपचार हुआ।