बरकागाँव: चेपाकला पंचायत में किसान के खलिहान में लगी आग, 300 बोझा धान जलकर राख
प्रखंड के चेपाकला पंचायत में किसान के खलिहान में 300 बोझ रखा धान में लगा गया जिससे धन जलकर खाक हो गया। इस संबंध में किसान मिथिलेश महतो ने बड़कागांव प्रखंड अंचलाधिकारी को आवेदन देते हुए कहा है कि मेरे खलिहान में रखा हुआ 300 बोझा धान था जो इस साल भर की हमारे फसल था जिसमें आग जाने से जलकर राख हो गया। धन जल जाने के बाद हमारे परिवार में भुखमरी की स्थिति बन गई।