सरस्वती विहार: सीवर के ओवरफ्लो से नाहरपुर गांव में बनी तालाब जैसी स्थिति, स्थानीय लोग परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamsya nis:value=jansamsya nis:enabled=true nis:link/>
नाहरपुर(रोहिणी): दिल्ली के रोहिणी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले दिल्ली के नाहरपुर गांव में गलियों में बह रहा है सीवर का पानी. सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गालियां ले रही हैं तालाब का रूप। नाहरपुर गांव की गलियों में सीवर का बहता पानी, जिसने न केवल स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, बल्कि ये महामारी जैसे कई बीमारियों को भी दावत देने का काम कर रहा है