कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन ने थाना क्षेत्र के जलालपुर बाजार में सरस्वती पूजा के मध्य नजर शांति समिति की बैठक की जिसमें क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे। वही इस उपलक्ष पर कई सारे सरस्वती पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय व्यवसाय के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिसकी जानकारी थाना प्रशासन द्वारा आज बुधवार को शाम 6:30 बजे दी गई।