रूड़की: रुड़की में सर्व समाज सेवा संगठन ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रुड़की में सर्व समाज सेवा संगठन ने आज रविवार को कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। यह कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन पटेल चौक से शुरू हुआ होकर गणेशपुर पुल से होते हुए टैंक चौक तक गया है। जहां पर लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों को नमन किया है। जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ संगठन के लोगों के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई है।