अलवर: बुद्ध विहार स्थित सूने मकान में हुई चोरी एक सिलेंडर, गैस चूल्हा सहित पानी की मोटर ले गए चोर
Alwar, Alwar | Apr 12, 2024 अलवर शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार बी ब्लॉक में सूने मकान में चोरी हो गई। चोर घर में रखा एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एक पानी की मोटर चोरी कर ले गए। घटना 10 अप्रैल देर रात की है। अब पीड़ित विनोद कुमार ने चोरी की शिकायत शिवाजी पार्क पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है पूछताछ जारी है।