हमीरपुर: हमीरपुर जिला मजिस्ट्रेट ने आपराधिक प्रवृत्ति के एक व्यक्ति को किया जिलाबदर
जनपद को अपराध मुक्त व भयमुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद के अपराधिक प्रवृत्ति के एक व्यक्ति पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने शिकंजा कसते हुए कड़ी कार्रवाई का क्रम जारी रखा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद के आपराधिक किस्म के एक व्यक्ति पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत जिला बदर की कार्यवाही की है।