धार: कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक, खाद्य विभाग को कार्रवाई हेतु दिए निर्देश
Dhar, Dhar | Oct 22, 2024 अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत ने कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य, सहकारिता, सी.सी.बी, मार्कफेड, नॉन, औषधि, खाद्य सुरक्षा, नापतोल विभाग की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अधीन गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति को दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए शुद्ध मावा, मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री आम जन को उपलब्ध हो।