बूरमू: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वागत और सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
Burmu, Ranchi | Feb 21, 2025 बुढ़मू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार 5 बजे संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहम्मद तारिक अनवर का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। समारोह में पारा मेडिकल, एएनएम, सीएचओ, प्रबंधन इकाई, ओटीटी और सफाई कर्मी उपस्थित थे।इस अवसर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।