पूरनपुर: हजारा थाना क्षेत्र में आरोपी ने शादी का झांसा देकर आठ माह तक किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
हजारा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि बलजिंदर सिंह उर्फ बब्बू ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर 8 माह तक दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने दबा खिलाकर गर्भपात करा दिया जिससे ब्लडिंग होने से उसकी हालत बिगड़ गई। शादी की बात पर वह मुकर गया। फोन करने पर उसने युवती और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी मुकदमा दर्ज