जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी ओमप्रकाश के घर में बिजली की मोटर लगी हुई है। शाम करीब 7 बजे ओमप्रकाश की पत्नी प्रेमलता बिजली की मोटर चलकर पानी निकाल रही थीं। तभी बिजली के करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।