ओबरा: ओबरा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया ओबरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
Obra, Sonbhadra | Nov 11, 2024 ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया ओबरा मोड़ के पास सोमवार की सुबह 11:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल निजी साधन से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल का उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया डॉक्टरों की माने तो घायल के पैर में गंभीर चोटे आई हैं।