जमुई: जमुई-झाझा रेलखंड पर दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में दो लोगों की हुई मौत
Jamui, Jamui | Mar 29, 2026 किउल-जसीडीह रेलखंड पर रविवार 12 बजे के करीब दो अलग-अलग रेल हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पहली घटना जमुई रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां नगर परिषद क्षेत्र के लगमा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह अपनी पुत्रवधू को मायके भेजने के लिए स्टेशन पहुंचे थे।