दमोह: इमलिया पुलिस चौकी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत, जांच शुरू
Damoh, Damoh | Dec 21, 2024 मृतक युवक का नाम नारायण पिता प्रहलाद गौण उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम खंचारी पठारी का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसे तेजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया चौकी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कड़ मार दी थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत मे जिला अस्पताल लाया गया, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद अस्पताल पुलिस चौकी कि पुलिस ने मामले मे जाँच शुरू कर दी