पुरोला: विकासखंड मोरी, पुरोला, नौगांव के 81 पोलिंग बूथों के लिए मतदान पार्टियां रवाना हुईं
प्रथम चरण में गुरुवार 24 जुलाई को नौगांव, पुरोला एवं मोरी विकासखंडों के अंतर्गत कुल 272 पोलिंग बूथों पर मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। विकासखंडों के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित पोलिंग बूथों के लिए 81 मतदान पार्टियां आज मंगलवार को रवाना की जा रही है। जिसमें विकास खंड मोरी की 42,पुरोला की 05 एवं नौगांव की 34 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई।