मुज़फ्फरनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लव मैरिज के चार महीने बाद दुल्हन नकदी और दस्तावेज लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति विकास कुमार का आरोप है कि पत्नी ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की और वह पहले से शादीशुदा थी। 6 फरवरी को ₹90,000 नकद लेकर घर से लापता हुई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।