गिरिडीह: झारखंड: बाबूलाल मरांडी के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मराण्डी के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। रविवार को 12 बजे नगर थाना से इसकी जानकारी दी गई। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार की रात को शहर के बस स्टैंड रोड़ स्थित काली होटल में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मराण्डी के नेतृत्व में कथित तौर पर बैठक चल रही थी।