साहिबगंज: पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने वाले झामुमो नेता नोटिस जारी होने के बाद पहुंचे नगर थाना, रखा अपना पक्ष
14 अप्रैल को जिला झामुमो कमेटी के द्वारा साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान केंद्रीय समिति सदस्य प्रो. नजरूल इस्लाम ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया था। प्रकरण को लेकर केस दर्ज होने और नोटिस जारी होने के बाद आज झामुमो नेता ने अपना पक्ष रखा।