पीलीभीत: घाटमपुर के पास ई-रिक्शा पलटने से आठ लोग हुए घायल, बड़ा हादसा होने से टला
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा के रहने वाले राजाराम पुत्र बंशीलाल अपनी पत्नी सरस्वती व पुत्र बृजेश उम्र 8 वर्ष के साथ पूरनपुर से शनिवार को ई रिक्शा से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान ई रिक्शा में आठ लोग सवार थे। अचानक अनियंत्रित होकर ई रिक्शा घाटमपुर के पास पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार सभी लोग घायल हो गए।