मनेर: हल्दी छपरा गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान दो महिलाएं हुई घायल
Maner, Patna | Jun 7, 2024 मनेर थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा गांव में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। घायल महिलाओं की पहचान चानो देवी और तेतरी देवी बताई जा रही है।