रॉबर्ट्सगंज: दुद्धी रामलीला मैदान में गोवर्धन पूजा समारोह का हुआ आयोजन, चमत्कारी बाबा सुरेंद्र पंथी रहे मौजूद
रविवार को दोपहर 1:00 बजे लगभग दुद्धी रामलीला मैदान में यादव महासभा के तत्वावधान में 14वें गोवर्धन पूजा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाजीपुर के चमत्कारी बाबा सुरेंद्र पंथी ने श्रद्धालुओं के बीच अद्भुत चमत्कार कर सबका ध्यान आकर्षित किया। बाबा ने मंत्र शक्ति से सूखे उपलों में अग्नि प्रज्वलित कर इस पावन अग्नि में खीर बनाने का अनुष्ठान किया।