शुक्रवार को देश भर की मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अता की गई।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन मौजूद रहा।इसी क्रम में शुक्रवार को ऊँचाहार कस्बे की मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अता की गई।इस दौरान मस्जिदों के पास पुलिस की तैनाती की गई थी।एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने मस्जिदों का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था की लोगों से अपील की।