नौगावां सादात: अलीनगर नौगांवा सादात स्थित चामुंडा मंदिर में भाजपाइयों ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नौगावां सादात नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर स्थित मां चामुंडा देवी के मंदिर में भाजपा राष्ट्रीय महासंपर्क विभाग के द्वारा सेवा भाव एवं समर्पण के दौरान साफ सफाई की गई।