मेरठ: औघड़नाथ मंदिर में जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन
Meerut, Meerut | Jul 31, 2024 मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में हाईटेक सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम तैयार कर दिया गया है। अब लाखो शिवभक्त कांवड़िए हाईटेक कंट्रोल रूम की निगरानी में रहेंगे। मंदिर और गर्भ गृह में 24 आईपी कैमरे लगाए गए हैं, बुधवार रात को डीएम दीपक मीणा और एसएसपी विपिन ताडा ने हाईटेक कंट्रोल रूम का उद्घाटन कर दिया।